Saiyan Arab Gaile Naa Khesari Lal,Kajal Raghwani New Movie trailer
प्रेम इंसान को क्या कुछ नहीं करने पर मजबूर कर देता है। अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी अपनी जान की बाजी लगाने में भी बिल्कुल नहीं हिचकिचाता है। चांद सितारे तोड़ने की बात हो या फिर अरब जाकर पैसे कमाने की। प्यार का खुमार सब कुछ करवा लेता है।
कुछ ऐसे ही किरदार और कहानी की झलक है फिल्म भोजपुरी फिल्म सईया अरब गईले ना। Saiyan Arab Gaile Naa मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के मुख्य किरदारों में आपको नजर आएंगे खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और शुभी शर्मा।
फिल्म के कहानी लिखी है मनोज के कुशवाहा ने और निर्देशन किया है प्रेमांशु सिंह ने। फिल्म के निर्माता है अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और अपर्णा शाह।
Saiyan Arab Gaile Naa फिल्म का ट्रेलर
तो चलिए फिल्म के ट्रेलर से फिल्म के कहानी का अंदाजा लगाते हैं।
फिल्म में खेसारी लाल यादव राजू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें काजल राघवानी से बेइंतहा दिलो जान से प्यार हो जाता है। पर प्यार किसी को इतनी आसानी से कहां नसीब होता है। यहां भी खेसारी लाल यादव को अपने प्यार को हासिल करने के लिए दुनिया से लड़ना पड़ता है।
अपने प्यार को पाने की शर्त को पूरा करने के लिए खेसारी दुबई जाते हैं 15 लाख कमानी। दरअसल काजल के पिता ने यह शर्त रखी है कि 15 लाख रुपए कमाकर लाओ, तो वह अपनी बेटी का हाथ यानी काजल राघवानी का हाथ खेसारी लाल के हाथों में दे देंगे।
खेसारी दुबई जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात शुभी शर्मा से होती है। जो उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसा कर बर्बाद करने की कोशिश करती है। पर खेसारी सभी मुसीबतों का सामना करते हुए पैसे लेकर अपने प्यार के पास पहुंच जाते हैं। यानी फाइनली फिल्म का हैप्पी एंडिंग।
Saiyan Arab Gaile Naa में बहुत सारे प्लस प्वाइंट है और कुछ नेगेटिव प्वाइंट है। तो चलिए हम उसे देखते हैं।
फिल्म का Plus Points
कुछ ऐसे पॉइंट्स जो हमारे नजरों से लगा यह फिल्म की कमजोरियां है
डायलॉग डिलीवरी हो या अंग्रेजी का तड़का। फिल्म की खूबसूरती पर दाग लगाता है। खेसारी और काजल की जोड़ी खेत खलियानो और देसी रंग में, जितना दर्शकों का को पसंद आती है। वेस्टर्न कल्चर में यकीनन दर्शकों को छू भी नहीं पाएगी।
भोजपुरी भाषा, भोजपुरी कल्चर, भोजपुरी माटी की सुगंध से खुद यह भोजपुरी इंडस्ट्री दूर होती जा रही है। वही कहानियां वही मुद्दे। हमारे हिंदी फिल्म के कलाकारों को नजर आते है। इसका उदाहरण है- परीक्षा सुपर 30, मुक्केबाज, मिर्जापुर, ऐसी बहुत सारी फिल्में है।
हो सकता है फिल्म में यह सब कुछ मौजूद हो क्योंकि अभी तो हम सिर्फ ट्रेलर की बात कर रहे हैं। तो अब इंतजार कीजिए फिल्म के रिलीज का और उसके बाद हमारे रिव्यू का।