Arvind Akela Kallu, Nidhi Jha Bhojpuri Movie Dilbar Review

Arvind Akela Kallu, Nidhi Jha Bhojpuri Movie Dilbar

दिल और दिलदारो के कहानी है फिल्म भोजपुरी फिल्म दिलबर (Dilbar)। अंदाज शायराना और मिजाज आशिकाना।

Dilbar Movie Starcast

दिलबर फिल्म के मुख्य किरदार में आपको नजर आएंगे अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), निधि झा(Nidhi Jha), साथी होंगे संजय पांडे, ऋतु सिंह, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, अंजलि बनर्जी, नीलम पांडे, कृष्ण कुमार, हीरा यादव और इनके अलावा बहुत सारे कलाकार।

Producer

फिल्म के लेखक है पिंकू दुबे। फिल्म की डायरेक्शन की कमान संभाली है सुनिए माझी ने और फिल्म के प्रोड्यूसर है चांदनी श्रीवास्तव।

Dilbar Bhojpuri Movie Story

इत्तेफाक का हमारी जिंदगी में बहुत ही अहम रोल है और इसी थपा को ध्यान में रखकर इस फिल्म की कहानी गढ़ी गई है।

विदेश से आई हुई लड़की पूजा यानी सबकी निधि झा को गांव में रहने वाले लड़के यानी अरविंद अकेला कल्लू का रेंडम कॉल आता है। जी हां! दोनों एक दूसरे को जानते तो नहीं है, पर अचानक से गलती से फोन लगता है और इस फोन के जरिए ही दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हो जाती है।

फोन पर बातचीत करते करते ही दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। अपने इस प्यार को पाने के लिए दोनों अपना घर घरवार तक छोड़ कर भाग जाते हैं। पर जैसे ही इन दोनों की मुलाकात होती है। वहां होता है एक अलग ही बड़ा ट्विस्ट। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दरअसल दोनों एक ही कॉलेज में साथ में पढ़ते थे और दोनों को फोन पर इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि दोनों एक साथ एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं।

इसके बाद इन दोनों का प्रेम कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। पर हमारी फिल्मी दुनिया में प्रेम कहानियां इतनी जल्दी आसानी से सफल कहां हो सकती है। यहां भी वही होता है। एक विलन की एंट्री जो है पूजा यानी निधि झा का भाई जो इस रिश्ते को बिल्कुल भी मंजूरी नहीं देता। कमल यानी अरविंद अकेला कल्लू अपने प्यार को पाने के लिए जी तो लड़ाई करते हैं। क्या दोनों अपने प्यार को हंसी कर पाते हैं कि नहीं? इसके लिए तो आपको देखना पड़ेगा यह भोजपुरी फिल्म दिलबर।

अभिनय (Acting)

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट एक्टर्स में से एक कहे जाते हैं। उनके एक्टिंग धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। निधि झा ने इस फिल्म में काबिले तारीफ अभिनय किया है, और संजय पांडे हर बार की तरह बेमिसाल लगे हैं। साथी साथ बाकी कलाकारों ने भी अपनी भूमिका से कुछ नया करने की कोशिश की है।

Dilbar फिल्म का गाना (Songs)

राजेश मिश्रा, श्याम देहाती, मुन्ना दुबे, सरवन सिंह, सुमित सूर्यवंशी और अखिलेश कश्यप ने इस फिल्म के गीत लिखे हैं। इन गानों की धुन तैयार की है अविनाश झा घुंघरू ने। फिल्म के गाने अगर देखा जाए तो ठीक-ठाक है। पर फिल्म का एक गाना चिप्स खिलाकर लिप्स पर चुम्मा काफी फेमस हो रहा है और द्रशक भी अपना बहुत प्यार दे रहे हैं।

फिल्म में कुल 5 गाने हैं। उन गानों का नाम है

  • Chips Khiya Ke Lips Pe Chumma
  • Bada Jaan Mare -बड़ा जान मारे
  • Kora Mein Kas La Ye Piya
  • Palang Paati Chhod
  • Ka Le Laib Jaan Ho

डायरेक्शन (Direction)

भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यु कर रहे सुनील मांझी ने डायरेक्शन की कमान बखूबी संभाली है। फिल्म का लोकेशन ट्रीटमेंट सब कुछ हिंदी फिल्मों की तरह की गई है। हो भी क्यों ना! हम आपको बता दें कि हमारे सुनील माझी इससे पहले एक हिंदी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। सुनील मांझी ने भोजपुरी तबके की नस को पकड़ने की कोशिश की है। यह अलग बात है कि फिल्म की लिखावट थोड़ी पुरानी है। फिल्म में शायरी का का इस्तेमाल किया गया है जो कि सुनी सुनाई है। फिल्म के डायलॉग भी ज्यादा प्रभावित नहीं करते। 

हर पक्ष को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म आपको निराश नहीं करेंगे। हम इस फिल्म को देखते हैं 5 में से 3 स्टार्स।

अगर आपको भोजपुरी फिल्म दिलबर काली जो अच्छा लगा है तो आप हमारे इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

Exit mobile version